फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई के बाद थम सकती कोरोना वायरस की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की रफ्तार 15 मई के बाद थम सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमण की साइकिल 45 दिन की होती है। झांसी समेत प्रदेश भर में अप्रैल से कोरोना हमलावर होना शुरू हुआ था, ऐसे में आगामी दो सप्ताह में यह मंद पड़ सकता है। मुंबई में भी ऐसा सामने आया है।
विज्ञापन

मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना ने 15 मार्च से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तो संक्रमण पूरे चरम पर पहुंच गया। हालांकि, अब मुंबई में इसकी रफ्तार मंद पड़ने लगी है। पहले जहां नौ से दस हजार मामले रोजाना सामने आ रहे थे, वो अब घटकर तीन हजार के आसपास रह गए हैं। झांसी समेत प्रदेश भर में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अमूमन कोई भी संक्रमण बढ़ना शुरू होता है तो उसकी साइकिल 45 दिन की होती है। झांसी और प्रदेश में भी कोरोना का पीक 15 अप्रैल तक पहुंचा जाएगा। इसके बाद वो मंद पड़ना शुरू होगा। ऐसे में लोगों को दो सप्ताह बाद कोरोना से राहत मिलने की संभावना है।
टीकाकरण से ही रुकेंगे नए-नए स्ट्रेन
कोरोना जितनी ज्यादा आबादी को अपनी चपेट में ले रहा है, उससे नए-नए स्ट्रेन सामने आ रहे हैँ। इसमें कई खतरनाक स्ट्रेन भी शामिल है, जिसकी वजह से नई-नई लहर सामने आ जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक भविष्य में फिर कोई नई लहर न आए, इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा लें। जब अधिकतर लोगों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी, तो कोरोना के नए स्ट्रेन भी नहीं सामने आएंगे। फिर वायरस खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

अमूमन कोई भी संक्रमण बढ़ना शुरू होता है तो उसकी साइकिल 45 दिन की होती है। इसके बाद वायरस मंद पड़ने लगता है। मुंबई में भी ऐसा ही देखना को मिला है। पहले वहां रोज दस हजार केस आ रहे थे, जो 70 फीसदी तक घट गए हैं। ऐसे में झांसी समेत प्रदेश में भी 15 मई से कोरोना के केस घटने की उम्मीद है। - डॉ. जकी सिद्दीकी, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें