फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड बनाने के लिए नगर निगम को 15 लाख रुपये दिए, फिर भी लाठियां खा रहे

विज्ञापन
पार्किंग की खबर में ...... पार्किंग नही होने के कारण बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे खड़ी होती है ऑटो। ?
विज्ञापन
झांसी। महानगर में अवैध पार्किंगों पर तो लगाम नहीं लग सकी है। वहीं नगर निगम अमला आपे चालकों के 15 लाख रुपये तक हजम कर गया है। दिनभर की मेहनत से कमाए 500 रुपये जोड़-जोड़कर आपे चालकों ने ऑटो स्टैंड की आस में धनराशि जमा की थी, लेकिन आज तक एक स्टैंड नहीं मिल सका। अब आपे चालकों के स्टैंड पर अवैध पार्किंग हो रही है और वे यहां वाहन खड़ा करने के लिए पैसा दे रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में चल रहीं अवैध पार्किगों के चलते में आपे चालकों को भी रोज लाठियां और गालियां मिलती हैं। कोई पुलिस का डर दिखाकर लूटता है, तो कोई रौब गांठकर उनकी जेब खाली कराता है। कमिश्नर से लेकर डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त तक आपे चालक अपनी फरियाद कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आपे चालक बताते हैं कि साल 2016 में बस स्टैंड के पास ऑटो स्टैंड बनवाने का नगर निगम ने वादा किया था।
इसके लिए पंजीकरण के तौर पर किसी आपे से 500 तो किसी से 700 रुपये लिए गए थे। नगर निगम अफसरों ने कहा था कि आपे का पंजीकरण होने के बाद उसी पैसे से स्टैंड विकसित किए जाएंगे। नगर निगम में करीब 15 लाख रुपये जमा किए गए, लेकिन आज तक ऑटो स्टैंड का नामोनिशान नहीं है। अब बस स्टैंड पर ऑटो खड़ा करते हैं, तो पार्किेंग के नाम पर पर्ची काट दी जाती है। विरोध करने पर धमकाया जाता है। इसे लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस तक नहीं छोड़ती
आपे चालकों का कहना है कि बस स्टैंड पर कई बार तो पुलिस वाले 150 रुपये लेते हैं। इसके साथ ही झांसी में रोज 20 रुपये, एट में 50, मोंठ में 20, पूंछ में 50, उरई में 50 रुपये वसूले जाते हैं। कई जगहों पर तो पुलिस का नाम लेकर गुर्गे वसूली करते हैं। उनका कहना है कि रोज करीब 400 रुपये गुंडे और पुलिस के नाम पर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

कहते हैं आपे चालक
हर जगह वसूली की जाती है। कोई 50 तो कोई 20 रुपये वसूलता है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है।- ओमप्रकाश साहू
2016 में ऑटो स्टैंड के लिए 15 लाख रुपये जमा कराए थे, लेकिन आज तक कोई स्टैंड नहीं बन सका।- मंसूर अहमद मंसूरी
अवैध पार्किंग का जाल पूरे शहर मेें है। नगर निगम ऑटो स्टैंड नहीं बनवा सका। अब अवैध वसूली होती है।- राकेश वाजपेयी
पुलिस भी वसूली करने से बाज नहीं आती है। ऑटो खड़ा करने के लिए 150 रुपये तक वसूले जाते हैं।- रामसेवक प्रजापति
जो जगह हमने ऑटो स्टैंड के लिए तय की थी, वहां अवैध पार्किंग हो रही है। रोज हमें लूटा जाता है।- शमीम
हम लोग मेहनत करके कमाते हैं, लेकिन आपे खड़ा करने के लिए वसूली की जाती है। गुंडई होती है।- रामकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें