फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी में नालियां टूटी, लगा गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के पंचवटी कॉलोनी के नालंदा कॉलोनी के पीछे नालियां टूटी हुई हैं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जिसमें से काफी दुर्गंत आने लगी है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते स्थानीय नागरिकोें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलाके में एक सड़क के पास ही दूसरी सड़क को ऊंचा कर बना दिया गया है। जिससे एक इलाके की नालियों के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। साथ ही इलाके की अधिकतर नालियां भी टूटी पड़ी हुई हैं। नियमित सफाई नही होने के कारण नालियों में जगह-जगह कचरा जमा हुआ है। जिसके चलते इलाके में काफी गंदगी व्याप्त है। वहीं, नालियां टूटी होने के कारण वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नालियों की सफाई के साथ ही निर्माण के लिए गुहार लगाई गई है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई न होने से खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
इलाके में सड़क निर्माण में लापरवाही की गई है। जिसके चलते नालियों का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शकील मकरानी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन

क्षेत्र में गंदगी का आलम यह है कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। नालियों के निर्माण के लिए कई प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। मोहम्मद फाजिल, स्थानीय नागरिक
यह इलाका हमेशा से ही नगर निगम की अनदेखी का शिकार रहा है। इलाके में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। नीरज कुशवाहा, स्थानीय नागरिक
नालियां टूटी व जाम होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। जिसके चलते लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। नालियों का निर्माण आवश्यक है। दिनेश कुमार, स्थानीय नागरिक
पहले तो नालियों का का पानी आसानी से निकल जाता था। लेकिन एक अन्य सड़क को काफी ऊपर से बना दिया है। जिसके चलते नालियों के पानी का निकास नहीं हो रहा है। आकाश चौधरी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें