फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सा में पंद्रह दिन से जलापूर्ति बंद, पानी को तरस रही बारह हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा क्षेत्र में पंद्रह दिन से नलों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारह हजार लोगों की आबादी वाले इस इलाके में लोग हैंडपंप के सहारे ही पानी जुटा रहे है।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र में कई दिनों से पानी की टंकी पर काम चल रहा है। इससे घरों में लगे नलों में पानी न आने के चलते बारह हजार की आबादी पानी को परेशान हो रही है। यह स्थिति पंद्रह दिन से बनी हुई है। वर्तमान में लोग हैंडपंप के सहारे ही पानी जुटा रहे है। दिन भर हैंडपंप चलने के चलते वह खराब हो जाता है। पानी भरने के लिए सुबह चार बजे से हैंडपंप पर लोगों की भीड़ लगती है। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद आज तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
यह इलाके हो रहे प्रभावित
रक्सा में शंकर जी के मंदिर के पास, राजापुर रोड, पुनावली रोड, अथाई मोहल्ला, मेनरोड, ठकरास समेत अन्य इलाकों में समस्या पानी की बनी हुई है।
- रक्सा में कई सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। अभी नल न आने से परेशानी बढ़ चुकी है। बल्लन गुप्ता, स्थानीय निवासी
- नल न आने के चलते एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। हैंडपंप पर भीड़ लगी रहती है। कोमल राजपूत, स्थानीय निवासी
- शिकायत के बाद अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका। बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। रामस्वरूप साहू, स्थानीय निवासी
- जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रक्सा में पानी की समस्या लंबे समय से है। रामगोपाल, स्थानीय निवासी
- नल नहीं आने के कारण सुबह से पानी भरने के लिए हैंडपंप पर लाइन लगाकर खड़ा रहना पड़ता है। राजेंद्र सिंह राजपूत, स्थानीय निवासी
- सुबह से उठकर परिजनों के साथ पानी भरने के लिए हैंडपंप पर लाइन लगाकर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। राजाराम गोस्वामी, स्थानीय निवासी
- पानी न होने से समस्या पैदा हो रही है। टैंकर से पानी भरना पड़ता है या फिर हैंडपंप पर लाइन लगाना पड़ता है। नीलम गौर, स्थानीय निवासी
- समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार शिकायत के बाद अब तक समस्या पानी की दूर नहीं हो सकी। राधा, स्थानीय निवासी
- अपनी पढ़ाई छोड़कर पानी की फिक्र लगी रहती है। सुबह से उठकर सबसे पहले पानी भरने जाना पड़ता है। रोहित अहिरवार, स्थानीय निवासी
- पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी यहां सुध लेने वाला नहीं है। रामकुमार गुप्ता, स्थानीय निवासी
रक्सा मेें टंकी पर काम चल रहा है। इसके चलते कुछ समस्या पैदा हो रही है। जल निगम की टंकी पर भी मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जल्द काम पूरा होते ही समस्या दूर होगी। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें