फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा जनसभा स् थल-City

विज्ञापन
विज्ञापन
20 डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा जनसभा स्थल
विज्ञापन

झांसी। 15 फरवरी को भोजला मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर 20 डाक्टरों की टीम निगरानी रखेगी। जनसभा स्थल पर दस एंबुलेंस के साथ 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों व सामुदायिक केंद्रों को अलर्ट जारी कर दिया।
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल पर मुख्य पंडाल के अंदर वीवीआईपी स्वास्थ्य कैंप को लगाया जाएगा, जिसमें सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कैंप के बाहर जनसभा में मौजूद लोगों के लिए कैंप लगाया जाएगा। वहीं आकस्मिक स्थिति में जिला चिकित्सालय में दस बेडों व मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड को आरक्षित किया गया है। जिले के सभी आठ सीएचसी को दिन व रात के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लड बैंकों में सभी ग्रुप के ब्लड को पर्याप्त मात्रा में जमा करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि जिले में सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जनसभा स्थल पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है। बताया कि एक एंबुलेंस फ्लीट के साथ व एक हेलीपैड पर रहेंगी। आठ एंबुलेंस जनसभा स्थल पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लड डोनर रहेंगे जनसभा स्थल पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव होने के कारण जनसभा स्थल पर ए पॉजिटिव के दो व एबी पॉजिटिव के भी दो ब्लड डोनर मौजूद रहेंगे। जो किसी भी आकस्मिक स्थिति में ब्लड देने के लिए तत्पर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें