फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कल से सभी तरह के मकानों के नक्शे ऑनलाइन

- नही लगाना पड़ेंगे जेडीए के चक्कर
- मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कल सोमवार से झांसी विकास प्राधिकरण में सभी तरह के मकानों का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे मकान बनवाने वालों को नक्शा के लिए बेवजह जेडीए के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उनके मोबाइल फोन पर ही नक्शा पास होने का मैसेज आ जाएगा। यदि नक्शा पास करने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो इसका भी मैसेज आ जाएगा। मैसेज के अनुसार आवेदक कमियां पूरी कर देगा और नक्शा पास हो जाएगा।
जेडीए से दो तरह के नक्शे पास होते हैं। एक तो जेडीए की खुद की कॉलोनी और तीन सौ वर्ग मीटर तक के आवासीय नक्शे लो रिस्क कैटेगरी में आते हैं। दूसरे व्यावसायिक नक्शे या मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के नक्शे या अन्य कैटेगरी के जो भी नक्शे होते हैं, वह सभी हाई रिस्क कैटेगरी में आते हैं। अभी तक केवल लो रिस्क कैटेगरी के नक्शे ऑनलाइन थे, लेकिन अब हाई रिस्क कैटेगरी के नक्शे भी ऑनलाइन हो गए हैं। कल सोमवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यह कागज जरूरी
कोई भी व्यक्ति मकान का नक्शा स्वीकृत कराना चाहता है तो प्लॉट/ भूखंड की रजिस्ट्री की सत्यापित फोटो कापी, तहसील व नगर निगम से जारी किया गया जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र, भूखंड के फोटो ग्राफ और शपथ पत्र देना होता है। आवेदन करते समय मानचित्र शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अधिकृत आर्किटेक्ट द्वारा बनाया गया प्रस्तावित मकान का नक्शा पांच प्रतियों में जमा करना होगा।
विज्ञापन


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
www.upobps.in पर जाकर लॉगइन आईडी बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल और ई-मेल आईडी की जरूरत होगी। इसके बाद मकान का प्रस्तावित नक्शा अपलोड करना होगा। नक्शा अपलोड करने के साथ ही आवेदक को एक पासवर्ड मिलेगा। इस पासवर्ड से आवेदक ऑनलाइन नक्शा की स्थिति की जानकारी कर सकेगा।

ये होंगे फायदे
- नक्शा पास कराने के लिए कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करते वक्त ही शुल्क तय हो जाएगा।
- ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें