फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: बैंक में जमा होगी-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक में जमा होगी छोटे रेलवे स्टेशनों की कमाई
- अभी झांसी लाया जाता है 100 स्टेशनों का कैश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेल मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों की कमाई अब नजदीक के बैंक में जमा होगी। कर्मचारियों की कमी के कारण 100 रेलवे स्टेशनों का कैश बैंक में जमा करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इसके लिए बैंकों से अनुबंध कर लिया है। अभी यह पैसा प्रतिदिन नौ कैश सेफ (बाक्स) से झांसी लाया जाता है।
झांसी रेल मंडल के झांसी- मानिकपुर, भीमासेन- बांदा, भीमसेन झांसी, झांसी- धौलपुर, ग्वालियर- श्योपुर कलां, झांसी- आगासौद रेल लाइनों पर स्थित सौ छोटे रेलवे स्टेशन पर होने वाली टिकट बुकिंग का पैसा गार्ड की अभिरक्षा में अलग-अलग ट्रेनों से झांसी लाया जाता है। संबंधित स्टेशनों से प्रतिदिन नौ कैश सेफ (लकड़ी का बाक्स) से पैसा लाया जाता है। स्टेशन मास्टर रुपयों से भरी थैली को बाक्स में डाल देते हैं। बाद में कैश बाक्स को झांसी रेलवे स्टेशन स्थित वेतन कार्यालय में वाणिज्य, आपरेटिंग विभाग तथा आरपीएफ के एक- एक कर्मचारी की मौजूदगी में खोला जाता है। अब कर्मचारियों की कमी के कारण यह काम संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए रेलवे ने अब स्टेशन के निकट के बैंक में पैसा जमा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने संबंधित सुपरवाइजरों की बैठक लेकर उनको नई व्यवस्था के बारे में अवगत कराया और नए सिरे से होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, 2011 और 2013 में दो प्रकरण कैश बाक्स से लाखों रुपये चोरी होने के हो चुके हैं, जिसमें संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और विभागीय दंड भी भोगना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें