फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र शुरू, बांटीं किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
नया शैक्षिक सत्र शुरू, बांटीं किताबें
विज्ञापन

ललितपुर।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शनिवार से समस्त परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। इस मौके पर विद्यालयों में नई यूनिफार्म और पुस्तकें बांटकर इस शैक्षिक सत्र का श्रीगणेश किया गया है।
विज्ञापन

जो पुस्तकें जनपद में आ चुकी हैं, उनका शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में वितरण कराया गया है। हाल में जनपद में कक्षा एक से 8 वीं तक में मात्र तीन कक्षाओं की और कुछ विषयों की ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकी हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय की केवल कक्षा तीन की पांच विषयों के पुस्तकों में मात्र एक ही विषय की पुस्तक उपलब्ध हो सकती है। वहीं, कक्षा 7 की तीन विषयों और कक्षा 8 की दो विषयों की पुस्तकें ही जनपद में उपलब्ध हो सकी हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश के क्रम में समस्त पुस्तकों को संबंधित विद्यालय पहुंचाकर जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समितियों की उपस्थिति में पुस्तकें बच्चों को वितरित करा दी हैं। वहीं कुछ विद्यालयों में कुछ बच्चों को नई यूनिफार्म वितरित करके यूनिफार्म वितरण के कार्य का भी शुभारंभ कर दिया है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में कई विद्यालयों के द्वारा क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान रैली भी निकली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें