फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर गंभीर
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार की रात हाइवे पर ललितपुर से झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक में पीछें से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके आगे वाले ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। ललितपुर वंशी पुरा निवासी जानकी (45) पुत्र नन्नूलाल ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार की रात वह ट्रक क्रमांक एमपी - 15 जी - 0279 में सामान लेकर रायपुर से झांसी की ओर जा रहा था। राजमार्ग पर मालवा होटल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर - 55 एस- 2540 के चालक ने आगे वाले ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी जानकी ट्रक के अगले भाग और स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर नंदलाल पुत्र बल्लू निवासी मथुरा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौके पर गई पुलिस ने शव को शील कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई बृजकिशोर पुत्र नन्नूलाल की शिकायत पर ट्रक क्रमांक एचआर - 55 एस- 2540 के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें