फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर नगर पालिका में शामिल होंगे 14 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रिटिश शासनकाल में सन 1869 में हुई थी स्थापना
विज्ञापन

आशीष पटैरिया
मऊरानीपुर। आबादी और क्षेत्रफल की दृष्टि से मऊरानीपुर जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका है। लेकिन, अब इसका और विस्तार करने की तैयारी है। आसपास के 14 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की योजना है। नगर पालिका की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
मऊरानीपुर नगर पालिका की स्थापना देश की आजादी से काफी पहले सन 1869 में हुई थी। वर्तमान में नगर पालिका का क्षेत्रफल 553 हेक्टेयर है और आबादी 70 हजार से अधिक है। नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। लेकिन, अब इन वार्डों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका की सीमा से सटी 10 ग्राम पंचायतों के 14 गांवों को इसमें शामिल करने की तैयारी है। इनमें मऊ देहात खास, झांकरी, खरकासानी, कुरैचा, रोनी, मढ़ा, ढिमलौनी, भकोरो, जलालपुरा, मैलोनी, कंजा, बागकंजा, रूपाधमना व लखेश्वर शामिल हैं। इन गांवों के शामिल होने से नगर पालिका का क्षेत्रफल बढ़कर 8,255.866 हेक्टेयर हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जो नगर विकास विभाग में विचाराधीन है। आगामी निकाय चुनाव से पहले इसे मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। गांवों के नगर पालिका में शामिल होने से वहां तेजी से शहरी सुविधाएं विकसित होंगी। (संवाद)
0000
नगर पालिका की सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। नगर पालिका के दायरे में आने वाले गांवों में तेजी से शहरी सुविधाएं विकसित होंगी।
- शशि श्रीवास, अध्यक्ष - नगर पालिका परिषद, मऊरानीपुर
00
ग्राम पंचायत के सीमित संसाधन होने के कारण विकास कार्य बाधित होते हैं। लेकिन, नगर पालिका में शामिल होने के बाद विकास में तेजी आएगी। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

- राजपाल यादव उर्फ रग्गन, ग्राम प्रधाना-रूपाधमना
00
वर्तमान में हमारी ग्राम पंचायत की निधि बहुत कम है। इससे विकास के कार्य सीमित ही हो पाते हैं। लेकिन, नगर पालिका के दायरे में आने से बुनियादी सुविधाएं तेजी से विकसित होंगी।
- राकेश कुशवाहा उर्फ संतू, ग्राम प्रधान-झांकरी
00
ग्राम पंचायत के नगर पालिका में शामिल होने से गांवों में भी शहर की तरह सुविधाएं मिलेंगी। सड़क, पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का आसानी से विकास होगा।
- किरण श्रीवास, ग्राम ढिमलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें