फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानीपुर वाया झांसी रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। कस्बा एवं क्षेत्रवासियों ने रानीपुर वाया झांसी रोडवेज बस चलाने की मांग राज्य परिवहन विभाग से की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। लोगों ने बताया कि यहां रानीपुर बाया झांसी के लिए दर्जनों बसों के परमिट हैं, लेकिन झांसी से एक भी बस रानीपुर नहीं आती है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रात: जरूर दो बसें झांसी के लिए जाती हैं, लेकिन झांसी से रानीपुर के लिए एक भी बस नहीं आती है। दूसरे रूट पर रानीपुर से प्रात: एक रोडवेज बस कानपुर के लिए जाती है एवं दूसरी बस आती है, परंतु झांसी आने जाने के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था नहीं है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा कई रूटों पर रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है, लेकिन रानीपुर बाया झांसी के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के हरिशंकर, रामसेवक, दीनदयाल, हरिकिशन, बृजकिशोर, दीनदयाल, मुन्नालाल, देवेंद्र आदि ने राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों से रानीपुर वाया झांसी आने जाने के लिए रोडवेज बस चलवाने की मांग की, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें