फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए लगाई दौड़-City

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए लगाई दौड़
विज्ञापन

झांसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह लोगों स्वच्छता पर जागरूक करने के लिए ‘एक दौड़ स्वच्छता के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं ने ध्यानचंद स्टेडियम से रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक दौड़ लगाई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिववीर सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई। दौड़ का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष परमजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अदिति शर्मा, जिला विस्तारक अनिरुद्ध शुक्ला, महानगर महामंत्री अमित साहू, नीता अवस्थी, गौरव अवस्थी, बंटी गुर्जर, नीलम सकैरया, आशीष गुप्ता, सिद्धेश दुबे, आशीष गुप्ता, अमित खटीक, धीरज गोस्वामी, मोंटी सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्री सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, संजय पटवारी, रवीश त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें