दो सबस्टेशनों से गुल रहेगी बिजली
आज और कल दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाइटेंशन लाइन में मरम्मत काम के चलते सूती मिल और उन्नाव गेट सबस्टेशन की बिजली 23 और 24 जनवरी को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
सूती मिल और उन्नाव गेट सबस्टेशन से जुड़े अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रीयल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी, करार और उन्नाव बालाजी रोड पर स्थित पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों की बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता (द्वितीय) हेमराज ने दी है।