झांसी। प्लॉटों का आवंटन होने के कई साल बाद भी किस्त की रकम जमा नहीं करने पर जेडीए ने 13 प्लॉटों का आवंटन रद्द कर दोबारा से आवंटन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
शहर वासियों को रियायती दामों व आसान किस्तों में प्लॉट मुहैया कराने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने सारंध्रा नगर, वीरांगना नगर, पीतांबरा कॉलोनी व बेतवा विहार में अलग-अलग प्रकारों का प्लॉटों को आवंटित किया था। आवंटन प्रक्रिया होने के सालों गुजर जाने के बाद 13 प्लॉटों के आवंटियों ने किस्तों को जमा नहीं किया था। जेडीए द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी संतोषजनक जवाब नही दिया गया था। जिसके चलते जेडीए ने कार्रवाई करते हुए 13 प्लॉटों का आवंटन रद्द कर दोबारा से आवंटन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बेतवा विहार में एक व्यवसायिक प्लॉट का आवंटन भी किया जाएगा। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया की किस्तें जमा नही करने पर 13 आवंटियों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है।