फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम शुरू होने से पहले 13 पंचायत सहायकों ने छोड़ दी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम पंचायतों में ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने और ग्राम पंचायतों के काम को आसान बनाने के लिए की गई ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती की शुरुआत में ही 13 ग्राम पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन

जिले की 496 ग्राम पंचायतों में गांव का कामकाज करने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती की है। इनको छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर एक साल के लिए संविदा पर तैनात किया गया है। कुछ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने काम शुरू किया लेकिन कुछ दिन बाद ही नौकरी छोड़ दी। इनमें ब्लॉक बंगरा के ग्राम खिसनी खुर्द, हाटी, सिजारौ, कटेरा देहात, मोंठ ब्लॉक के ग्राम बरनाया, पहाड़पुरा स्टेट, बामौर ब्लॉक के ग्राम इस्किल, मड़ोरी, सिया, चिरगांव के ग्राम बरौल, मऊरानीपुर के ग्राम बम्होरी और बबीना ब्लॉक के ग्राम बबीना रुरल और पलींदा के पंचायत सहायक शामिल हैं।
इस्तीफे में उन्होंने कोई स्पष्ट कारण तो नहीं लिखा है, केवल यही लिखा है कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण काम नहीं कर सकतेे। जबकि, सूत्रों की मानें तो काम की अधिकता और पैसा कम होने से युवाओं ने कोई और काम करना बेहतर समझकर नौकरी छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें