फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक बूथ-20 यूथ’ के फार्मूले के साथ चुनावी मैदान में सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत जमीन संगठन के बूते विपक्षियों को मात देने की तैयारी है। सपा ‘एक बूथ-20 यूथ’ के फार्मूले के साथ चुनावी रण में उतरी हुई है। बूथ कमेटियों गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता गवां चुकी समाजवादी पार्टी इस बार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। विपक्षियों को मात देने के लिए सपा की ओर से मजबूत जमीनी संगठन खड़ा किया गया है। हर बूथ पर 20 युवाओं की टोली तैयार की गई है, जिन्हें वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम दर्ज कराने और मतदान के दिवस ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए भी इन टोलियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विदित हो कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने जिले की चार में से दो विधानसभा गरौठा व मऊरानीपुर में जीत दर्ज की थी। लेकिन, 2017 पार्टी को एक सीट भी हासिल नहीं हो पाई थी। चारों सीटों भाजपा ने परचम फहराया था।
विज्ञापन

बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, साथ ही इन्हें सक्रिय भी कर दिया गया है। आगामी चुनाव में सभी बूथों पर सपा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

- महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें