फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सवा लाख छात्र देंगे 25 से सत्रीय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से आठवीं तक के 1.26 लाख छात्र-छात्राओं की द्वितीय सत्रीय परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होगी, जो 30 जनवरी तक चलेगी। विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा एक के विद्यार्थियों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र 10 अंक का होगा।



परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रथम सत्रीय परीक्षा सितंबर 2024 में हुई थी। इसके बाद, दिसंबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा संपन्न हुई। अब 25 जनवरी से द्वितीय सत्रीय परीक्षा शुरू होगी। पहले दिन सुबह 9.30 बजे से 11:30 बजे की प्रथम पाली में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि, कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की बेसिक क्राफ्ट/कला/कृषि/गृह शिल्प की परीक्षा होगी। वहीं, दोपहर 12:30 बजे से ढाई बजे की दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


वहीं, 27 जनवरी को प्रथम पाली में कक्षा दो, तीन की गणित, चार से छठी कक्षा की हिंदी, सातवीं और आठवीं की विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन आठवीं के विद्यार्थियों की संस्कृत/उर्दू की परीक्षा होगी। 28 जनवरी को प्रथम पाली में कक्षा तीन के विद्यार्थी हिंदी, कक्षा चार से आठवीं के छात्र सामाजिक विषय, दूसरी पाली में कक्षा दो से आठवीं के छात्र अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे।



29 जनवरी को प्रथम पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन की सामाजिक विषय और कक्षा चार से आठवीं तक की गणित की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों कला/संगीत विषय की परीक्षा होगी। 30 जनवरी को पहली पाली में कक्षा तीन से पांचवीं के विद्यार्थी कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा, छठी से आठवीं के विज्ञान की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के छात्र पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि कक्ष दो और तीन की लिखित और मौखिक परीक्षाएं पांच-पांच अंकों की होगी। कक्षा चार और पांच की लिखित परीक्षा सात और मौखिक परीक्षा तीन अंकों की होगी। कक्षा छह, सात और आठ में केवल लिखित परीक्षाएं होंगी। प्रश्नपत्र 10 अंक के होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें