सर्वश्रेष्ठ शोध छात्र चुने गए संजय
- बीयू में संगोष्ठी के समापन पर बांटे गए पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित सॉफ्ट कंप्यूटिंग थ्योरीज एंड एप्लीकेशंस विषयक संगोष्ठी के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ शोध छात्र का पुरस्कार चंडीगढ़ के संजय शर्मा और शोध छात्रा का पुरस्कार महिमा किरमानी को मिला। सीवी रमन विलासपुर के पवन तापे का शोधपत्र सर्वश्रेष्ठ चुना गया। बीयू की प्रीति मित्तल, ग्रेटर नोयडा के अतुल सेंगर, एमएमयू अंबाला के विशाल गुप्ता, वीजेटीआई मुंबई की व्रीचा चह्वाण और फरीदाबाद की विमलेश को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुतियों का प्रमाणपत्र मिला। इससे पहले मलेशिया के प्रोफेसर बदरूल हासिम अहमद ने स्विचेबल एवजोरप्टिव टू बैंड पास फिल्टर पर व्याख्यान दिया। प्रोफेसर ने कहा कि इन फिल्टर के प्रयोग से रेंज और गुणवत्ता की समस्या को दूर किया जा सकता है। फिल्टरों का प्रयोग उपग्रह, सैन्य रडार और मोबाइल की 5जी तकनीक में होता है। इस मौके पर सेंट्रल इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड की तकनीकी प्रबंधक शिवनारायण मौजूद रहे।