फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई से लैस होगा बीआईईटी, सुधरेगी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाईफाई से लैस होगा बीआईईटी, सुधरेगी लैब
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को प्रदेश सरकार ने 15 करोड़ रुपये दिए हैं। राशि की 60 फीसदी रकम नवीनीकरण और 40 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पर खर्च की जाएगी। इससे कैंपस को फ्री वाईफाई से लैस, लैब में उपकरण और लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह राशि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई पं. दीनदयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना के तहत मिली है।
मंगलवार को एकेटीयू, लखनऊ में मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को पं. दीनदयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना का शुभारंभ किया। इसमें 200 करोड़ रुपये के चेक बांटे गए। इसमें बीआईईटी को 15 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रशासकीय परिषद बीआईईटी के अध्यक्ष इं. राकेश गुप्ता ने बताया कि आवंटित हुए इस धनराशि से हॉस्टल, आईटी लैब और कक्षाओं का नवीनीकरण, लैब के उपकरणों की खरीद, पाइप लाइन बदलने, लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाने, डिजिटल उपस्थिति कराने का काम किया जाएगा। इसके अलावा कैंपस फ्री वाईफाई से लैस होगा। साथ ही कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साल भर में बीआईईटी को बिजली का सवा करोड़ रुपये बिल देना पड़ता है। अब कैंपस में सोलर सिस्टम लगवाया जाएगा। ताकि, बिजली का बिल न देना पड़े। कैंपस प्लेसमेंट के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के अलावा सेमिनार का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
कार्यक्रम का हुआ वेब कास्टिंग प्रदर्शन
लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बीआईईटी में वेब कास्टिंग प्रदर्शन किया गया। बीआईईटी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने तकनीकी क्षेत्र में उत्थान के लिए प्रेरित किया। इं. राकेश गुप्ता ने संस्थान के उत्थान के लिए संकाय सदस्यों की नियुक्ति, प्लेसमेंट और हर क्षेत्र में बढ़ावा व सहयोग देने को कहा। साथ ही बुंदेलखंड की उपयोगिता के लिए माइनिंग और एग्रीकल्चर ब्रांच खोलने का प्रस्ताव दिया। आरएसएस लखनऊ के पूर्व विभाग प्रचारक रामनरेश तिवारी, प्रो. एमके गुप्ता, डॉ. एके निगम, डॉ. शहनाज अयूब, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश शुक्ल, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. डीसी धुबकरया, डॉ. संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें