121 sample collect in two days, all negetive
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की लैब में पिछले दो दिनों में झांसी मंडल के तीनों जनपदों के 121 कोरोना संदिग्धों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लैब का फायदा अब दिखने लगा है। यहां पर महोबा के सैंपल भी आने लगे हैं।
मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं। हालांकि, तीसरे दिन मशीन में तकनीकी समस्या आ जाने की वजह से जांच नहीं हो पाई थी। मेडिकल कॉलेज अधिकारियों ने इंजीनियर को सूचना दी। फिर शाम तक मशीन सुधर गई। इसके बाद सैंपल लगाए जाने लगे। पिछले दो दिनों में चार राज्यों के 164 कोरोना संदिग्धों की जांच हो चुकी है। इसमें ललितपुर के 55, महोबा के 43, जालौन के 34 और झांसी के 32 लोगों के सैंपल शामिल हैं। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कई और सैंपलों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि हर गांव, वार्ड में बाहर से आए दो लोगों के सैंपल की जांच भी की जा रही है। मालूम हो कि अब तक झांसी मंडल के ललितपुर, जालौन और झांसी जनपद में एक भी कोरोना का संदिग्ध नहीं मिला है।