फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई आयोग के अध्यक्ष-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सफाई दौरान कर्मचारी की हुई मौत पर देंगे मुआवजा
सब हेड - सफाई कर्मचारियों क ो सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, अधिकारी लगाएंगे कैंप: मनहर बालजी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर बालजी भाई जाला ने कहा कि सीवर की सफाई दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी कैंप लगाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय में भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के हुए कार्यक्रम में आए मनहर बालजी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिन्हें मुआवजा मिलेगा, उनकी सूची मांगी गई है। इसके अलावा प्रत्येक सफाई कर्मचारी के स्वास्थ्य की जांच वर्ष में तीन बार की जाएगी। उन्हें राष्ट्रीय सफाई वित्त निगम की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए अधिकारियों से कैंप लगाने को कहा है। इसकी समीक्षा के लिए वह प्रदेश स्तर पर मुख्य सचिव एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक करेंगे। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मास्क, दस्ताने, जूते दिलाने के लिए अधिकारियों से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें