फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधिन वाल्मीकि समाज का कार्यक्रम-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कुरीतियों और अंधविश्वासों से रहें दूर
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर बालजी ने समाज के लोगों से किया आह्वान
भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के कार्यक्रम में विद्यार्थी और पार्षद सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर बालजी भाई जाला ने भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के कार्यक्रम में समाज के लोगों से कुरीतियों और अंधविश्वास से दूर रहने का आह्वान किया। राजकीय संग्रहालय में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी और पार्षद सम्मानित किए गए।
उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक परिवार अपने बेटा-बेटी को शिक्षित करे। शिक्षा से ही समाज की प्रगति है। विशिष्टि अतिथियों में मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नरवारे, शैलेश वाल्मीकि, धीरज ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता पर बल दिया। अतर सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आकांक्षा, नरेंद्र, निकिता, धीरज, सिमरन, शिवानी सहित 60 विद्यार्थियों व संजय वाल्मीकि, दर्शन, राजकुमार, संजीव, कुलदीप सहित नौ पार्षदों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र खरे, बंटी करौसिया, मंडल अध्यक्ष संतोष घावरी, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद घारू, सचिन वाल्मीकि, जितेंद्र कुमार आगवान, मिथुन बग्गन आदि मौजूद रहे। इधर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कागरे, भारती सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश करौसिया, लखन पहलवान, अखिलेश सरस ने सरकिट हाउस में आयोग के अध्यक्ष को सफाई कर्मचारियों की समस्याएं बताईं। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें