फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी तक शुरू हो सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और जिले के नोडल अधिकारी जयंत नार्लीकर ने मंगलवार की सुबह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों, डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी के सामने बन रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को जनवरी तक शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे।

विज्ञापन


विशेष सचिव सुबह साढ़े नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्या कमेटी कक्ष में बैठक शुरू कर दी। उन्होंने 500 बेड अस्पताल पूरी तरह तैयार होने के लिए जरूरी बजट के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में चार मॉड्यूलर ओटी चल रहे हैं। जबकि, दो निर्माणाधीन हैं। कार्यदायी संस्थान से विशेष सचिव ने पूछा कि निर्माणाधीन दोनों मॉड्यूलर ओटी कब तक हैंडओवर कर दिए जाएंगे? इस पर संस्था के अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर तक। वहीं, फायर फाइटिंग और गैस पाइप लाइन डालने का काम कर रही कार्यदायी संस्था से वह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत बन रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बारे में पूछा कि इसमें कितनी यूनिट बन रही हैं। कॉलेज अधिकारियों ने बताया कि छह अलग यूनिट बनाई जा रही हैं।

विशेष सचिव ने हर हाल में जनवरी तक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू करने के निर्देश दिए। सोमवार को दौरे पर आए विशेष सचिव ने मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के तहत कम पंजीकरण होने पर सवाल किया था। मंगलवार को बैठक में कॉलेज अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हर विभाग में समन्वयक बना दिए गए हैं, जो मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाने में मदद करेंगे। विशेष सचिव कॉलेज की सफाई समेत अन्य व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। बैठक में प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजया शर्मा, पैरामेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. एनएस सेंगर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें