फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आज चलेगी सपा की साइकिल -Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ आज चलेगी सपा की साइकिल
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें गांधी जयंती के अवसर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ साइकिल रैली निकालने की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने बताया कि साइकिल रैली कचहरी चौराहा गांधी उद्यान से सुबह दस बजे शुरू होगी, जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव करेंगे। यहां से शुरू होकर रैली हंसारी, राजगढ़, बिजौली, खैलार होते हुए बबीना पहुंचेगी। बबीना में जनसभा होगी। जबकि, अगले दिन तालबेहट में साइकिल रैली निकाली जाएगी।
बैठक में कैलाश नारायण यादव, भारत सिंह यादव, तेजपाल सिंह यादव, रामनरेश यादव, केशभान पटेल, रामजी शरण पप्पू, हरगोविंद लल्ला, हीरेंद्र यादव, विकास सिंह रिंटू आदि मौजूद रहे। संचालन शकील खान ने किया। आभार बबीना विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश मिश्रा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वर्गों का सम्मान सपा में
झांसी। सोमवार को समाजवादी एससी एसटी प्रकोष्ठ की महानगर की इकाई की बैठक हुई, जिसमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि एससी एसटी वर्ग का सम्मान सपा में सुरक्षित है। इस दौरान सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने भी विचार प्रकट किए। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल महालया ने की। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह, सोहन खटीक, सुदर्शन कथूरिया, मंगेश रायकवार, सुंदरलाल जाटव, हमीद खान आदि मौजूद रहे। संचालन ज्ञान सिंह कुशवाहा और आभार एस के सागर ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें