फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली: नई कंपनी बनाएगी बिजली के बिल-City

विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने मोबाइल से बनेंगे बिजली के बिल
विज्ञापन

- नई कंपनी के हाथों में आई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में इस महीने से कोलकाता की एक निजी कंपनी बिजली के बिल बनाने का काम करेगी। मशीनों की जगह अब मोबाइल से पहले मीटर की रीडिंग की फोटो खींची जाएगी। इसके बाद ब्लू टूथ की मदद से एक छोटे प्रिंटर से बिल निकाला जाएगा। कंपनी ने मीटर रीडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के बाद रीडरों से 12 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करवाई जाएगी।
अप्रैल 2014 से महानगर में आगरा की मेसर्स महालक्ष्मी इंफ्रा पावर कंपनी बिजली के बिल बनाने का काम कर रही थी। मगर, इस कंपनी का अनुबंध 30 सितंबर को खत्म हो गया। कंपनी ने बिल बनाने के लिए 62 मीटर रीडर व 17 ऑपरेटर लगा रखे थे। ऑपरेटर बिल काउंटरों पर तैनात थे। इस महीने से कोलकाता की एक निजी कंपनी बिल बनाने की व्यवस्था संभालेगी। कंपनी के अधिकारियों ने 27 सितंबर को झांसी आकर मीटर रीडरों के साक्षात्कार लिए थे। इनमें अधिकांश पुराने मीटर रीडर ही शामिल थे। रीडरों को बताया गया कि इस बार उनको अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से पहले मीटर में आ रही यूनिट रीडिंग की तस्वीर लेनी है। इसके बाद ब्लू टूथ की मदद से प्रिंटर पर बिल निकालना है। इसमें कंपनी पूर्व की मशीनों की जगह एक छोटा सा प्रिंटर देगी। हालांकि, यह कंपनी ऑपरेटरों की तैनाती नहीं करेगी। बिजली विभाग ऑपरेटर रखने के लिए दूसरी कंपनी को ठेका देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
पूरा पैसा देगी कंपनी
मेसर्स महालक्ष्मी इंफ्रा पावर कंपनी ने अपने मीटर रीडर और ऑपरेटरों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं दिया है। चूंकि, कंपनी का यहां से काम खत्म हो गया है। ऐसे में उक्त कर्मियों को वेतन मिल सकेगा या नहीं, इसको लेकर असमंजस है। वहीं, कंपनी मैनेजर अमित ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कंपनी कर्मियों को बकाया भुगतान कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें