श्रेणी - पर्यटन
---------------------
हैडिंग - इंवेस्टर समिट में शामिल होेंगे जिले के आठ उद्यमी
सब हेड - लखनऊ में 21 व 22 फरवरी को होगा आयोजन
क्रासर - पर्यटन, होटल मालिक व ट्रैवल्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 21 और 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश इंवेस्टर समिट (सेमिनार) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग सभी पर्यटन उद्यमी (व्यापारी) शिरकत करेंगे। समिट में झांसी से आठ होटलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह प्रतिनिधि पर्यटन विकास की गति और आ रही समस्याओं पर अपने विचार पेश करेंगे। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश करें, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन निदेशालय के निर्देश पर 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में समिट का आयोजन किया गया है। ताकि पर्यटन उद्यमी, होटल एसोसिएशन के मालिक, प्रतिनिधि, ट्रैवल्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि अपना मत पर्यटन विकास पर दे सके। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यटन विभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। पर्यटन सूचना अधिकारी डा. चित्रगुप्त श्रीवास्तव के मुताबिक इस समिट में झांसी से होटल सीता, ऋषभ, तुलसी, सनराइज, बुंदेलखंड प्राइड, वर्धमान, वीरांगना, कुंवर पैलेस के मालिक व प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिनका समिट के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है।