फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गुल हुई बिजली,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फाल्टों की झड़ी, बिजली नहीं झेल पाई बारिश

आधे शहर में बना रहा अंधेरा, देर रात तक ठप रहे तीन सबस्टेशन,

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोमवार की देर शाम आई बारिश ने बिजली फाल्टों की झड़ी लगा दीं। इससे आधे शहर में तीन घंटे से अधिक समय तक अंधेरा पसरा रहा। वहीं, हाइटेंशन लाइन में आए फाल्टों के कारण मुन्नालाल, सीपरी बाजार और पुलिया नंबर नौ सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।
सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे आई तेज बारिश के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन से महानगर की बिजली बंद कर दी गई। बारिश थमने पर करीब एक घंटे बाद बिजली चालू की गई। मगर, जगह- जगह आए फाल्टों के कारण 50 से अधिक क्षेत्रों में करंट नहीं दौड़ सका। दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जुड़े सूतीमिल और उन्नाव गेट सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन के ट्रिप करने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली रात नौ बजे चालू हो सकी।
विज्ञापन

इसी तरह हंसारी से आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से जुड़े मुन्नालाल, सीपरी बाजार और पुलिया नंबर नौ तक सबस्टेशन तक करंट आना बंद हो गया। संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं ने फाल्ट को तलाशने के लिए कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग शुरू की। देर रात तक फाल्ट को तलाशकर बिजली चालू नहीं की जा सकी थी। गल्लामंडी, मेडिकल कॉलेज, बिजौली, प्रेमनगर और खातीबाबा सबस्टेशनों से जुड़े कई क्षेत्रों की भी सप्लाई अलग- अलग कारणों के कारण देर रात तक बंद रही।

इन क्षेत्रों में देर रात तक रहा अंधेरा
मिशन कंपाउंड, बीकेडी, सर्किट हाउस, बाबूलाल कारखाना, बंसल कॉलोनी, आंतिया तालाब, शारदा हिल्स कॉलोनी, तहसील, खंडेराव गेट, पंचकुइयां, नरसिंह राव टौरिया, नईबस्ती, अंदर-बाहर दतिया गेट, हींगन कटरा, राई का ताजिया, पठौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, मेहंदी बाग, सीपरी बाजार सबस्टेशन से जुड़े चित्रा चौराहा, टंडन रोड, गोंदू कंपाउंड, नालगंज, रायगंज, साहनी कॉलोनी, लहरगिर्द कॉलोनी, मसीहागंज और पुलिया नंबर नौ से जुड़े क्षेत्र शामिल रहे।
विज्ञापन


बारातों ने जगह- जगह लगाया जाम
झांसी। सोमवार की रात बारातों से सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोग बेहद परेशान रहे।
रात आठ बजे के बाद बीकेडी से ग्वालियर रोड, सिद्देश्वर से दतिया गेट, खंडेराव गेट से जीवनशाह, चित्रा चौराहा से नंदनपुरा, इलाइट से इलाहाबाद बैंक चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा से सदर बाजार, कचहरी चौराहा से बसस्टैंड, गल्ला मंडी से सागर गेट मार्ग से बारातों के निकलते समय बार- बार जाम की स्थिति बनी। सबसे अधिक परेशानी बीकेडी से ग्वालियर रोड क्रासिंग तक रही। इस मार्ग पर छह बारातों के निकलने से अलग- अलग जगह वाहन सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बिजली न आने के कारण अंधेरे ने मुश्किलें और बढ़ा रखी थी। पुलिस करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें