फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सड़क किनारे पलटी

Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालु दो ट्रैक्टर भरकर छिरौना में मेले में ज्वारे विसर्जित करने जा रहे थे। हाईवे पर भैंस के आगे आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
झांसी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मनौती पूरी होने पर शुक्रवार को दोपहर जवारे विसर्जन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली चिरगांव थाना क्षेत्र स्थित छिरौना के पास भैंस सामने आने से खंदक में भरे पानी में पलट गई। इस दुर्घटना में पानी में डूबने और ट्राली के नीचे दबने से एक ही परिवार के ग्यारह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में सात महिलाएं और चार बच्चे हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पंडोखर निवासी स्व. मोतीलाल के पुत्र पवन और अनिल के यहां बच्चे पैदा होने के लिए चिरगांव थाना क्षेत्र स्थित छिरौना में एक स्थान पर मनौती मांगी गई थी। डेढ़ साल पहले पवन की पत्नी निशा ने बेटे को जन्म दिया। वहीं अनिल की पत्नी पूजी ने बेटी कृस्या को। मनौती पूरी होने पर नवरात्र में जवारे बोए गए थे। गुरुवार से सभी लोग उपवास पर थे। शुक्रवार को परिवार के 32 लोग जवारे विसर्जन के लिए दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर चिरगांव थाना क्षेत्र स्थित छिरौना आ रहे थे।






देखते ही देखते मच गई चीख पुकार
दोपहर लगभग डेढ़ बजे छिरौना से दो किलोमीटर पहले अचानक रास्ते में एक भैंस आ गई। इसे देखकर चालक ट्रैक्टर ट्राली पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटकर पास में खंदक में भरे पानी में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी तरह पानी में गिरी ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया। 
विज्ञापन


पानी में डुबने से मौत
दुर्घटना में पानी में डूबने व ट्राली के नीचे दबने से पंडोखर निवासी जानकी की पत्नी पुष्पा देवी (40), स्व. मोतीलाल की पत्नी मुन्नी देवी (50), रवींद्र की पत्नी सुनीता (35), अनिल की पत्नी पूजा देवी (25), कैलाश की पत्नी राजो (45), जसवंत की पत्नी प्रेमवती (50), मनीराम की पत्नी कुसुमा देवी (55), अनिल की पुत्री कृस्या (1 वर्ष), नीरू की पुत्री परी (1 वर्ष), बंटी की पुत्री अनुष्का (4 वर्ष) और पवन के पुत्र अवि की मौत हो गई।

मन्नतें पूरी होने पर जवारे विसर्जन के लिए आ रहे थे
संध्या, भूरी देवी, राजाबेटी, राजवती, अर्चना, जानकी प्रसाद घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में दोनों बच्चे भी शामिल हैं, जिनके पैदा होने पर जवारे विसर्जन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में अवि और कृस्या की भी मौत हो गई। इन दोनों बच्चों के लिए ही मनौती मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें