फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश

Tue, 26 May 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वार्ड नंबर 19 नई बस्ती में महापौर ने निरीक्षण किया। मस्टर रोल की जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी हुई कि 11 कर्मचारी निर्धारित समय के पहले ही फील्ड से गायब हैं जबकि, मस्टर रोल में फुल ऑवर हाजिरी भरी हुई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गायब कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।
विज्ञापन


नई बस्ती का निरीक्षण करने पहुंची महापौर किरन राजू बुकसेलर ने पाया कि नाला गैंग सफाईकर्मियों द्वारा नाला सफाई का कार्य तो किया जा रहा है लेकिन, नाले का मलबा नहीं उठाया गया है। इसपर उन्होंने हवलदार को फटकार लगाते हुए मलबा जल्द से जल्द उठवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में लगे नियमित कर्मचारियों की हाजिरी जांच के लिए मस्टर रोल की पड़ताल की।

जानकारी हुई कि 11 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। निर्धारित समय के पहले ही सभी कार्य स्थल से गायब हैं जबकि, मस्टर रोल में फुल दिन की हाजिरी भरी गई है। इसपर हवलदार से पूछताछ की तो वह उचित जवाब नहीं दे सका। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी को कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर ध्यान देने के निर्देश दिए । उन्होंने मौके से नगर आयुक्त को फील्ड से गायब कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें