फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, गृहमंत्री व उमा के पुतले फूंके

Tue, 26 May 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को बुंदेलखंड निर्माण में की गई बादा खिलाफी के विरोध में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व जल संसाधन मंत्री के कचहरी चौराहे के निकट पीडब्ल्यूडी तिराहे पर पुतले फूंके।
विज्ञापन


इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड की जनता को आश्वासन दिया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही बुंदेलखंड राज्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने अपनी चुनावी सभाओं में उमा भारती की घोषणा को पूरा करने का वादा किया था। भाजपा सरकार को एक साल बीत चुका हैं, मगर सरकार द्वारा अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

इस मौके पर अशोक सक्सेना, वरुण अग्रवाल, रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, सरोज त्रिपाठी, जमुना झा, रवि माथुर, उत्कर्ष साहू, प्रमोद शिवहरे, कविंद्र चौधरी, प्रदीप झा, मुकेश वर्मा, सुंदर ग्वाला, सत्येंद्र श्रीवास्तव, गोलू ठाकुर, राम गुप्ता, मुकुट बिहारी मिश्रा, हबीर्बबुल रहमान, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद कामिल, सी डी लिटौरिया, कुंवर बहादुर आदिम, अनिल सिंह, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें