फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीच सड़क पर 10वीं के छात्र को धुना, आरोपी की बेटी के साथ की थी अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में बीच सड़क पर दो लोगों ने 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की जमकर पिटाई की। छात्र को एक के बाद एक 23 थप्पड़ जड़े गए। घटना का वीडियो वायरल भी हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।



प्रेमनगर में कोचिंग से घर लौट रहे 10वीं के छात्र के साथ दो लोगों ने बीच सड़क पर मारपीट कर दी। आरोप है कि पीटने वालों में से एक की बेटी के साथ छात्र ने अभद्रता की थी। वे छात्र को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर ले गए। घटना के समय छात्र के साथ दो दोस्त भी मौजूद थे, जो छात्र को पिटता देख मौके से भाग गए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र ने एक लड़की से अभद्रता कर दी थी। इसलिए मारपीट की बात सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें