संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 34 करोड़ से 104 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। विधायकों के प्रस्तावों पर लोक निर्माण विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से मंजूर मिलते ही सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। जर्जर सड़कों के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियां उठाना पड़ रही हैं। बारिश के दिनों में तो इन सड़कों पर पानी भर जाने के चलते गड्ढे नजर न आने से हादसे भी हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायकों ने सड़क सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया। इसके बाद इन सड़कों का सर्वे करते हुए चार विधानसभा क्षेत्रों की कुल 104 सड़कों को चिह्नित किया गया। सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई और प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
.....
इन 10 सड़कों को टॉप-10 वरीयता में किया गया शामिल
मार्ग दूरी लागत
चौथ मील संपर्क मार्ग 0.45 किमी. 15.75 लाख
चौकरी संपर्क मार्ग 1.10 किमी. 24.50 लाख
बबीना से खाड़ी संपर्क मार्ग 5.00 किमी. 45.00 लाख
गरौठा-मोतीकटरा, कुछैछा मार्ग 14.770 किमी. 2.20 करोड़
खाड़ी नए कुआं से बुड़पुरा संपर्क मार्ग 2.40 किमी. 23 लाख
लहरठकुरपुरा से खाड़ी संपर्क मार्ग 2.00 किमी. 18 लाख
बिरौना संपर्क मार्ग 2.770 किमी. 15 लाख
बबीना से टपरियन संपर्क मार्ग 1.600 किमी. 11 लाख
बड़ागांव गेट बाहर संपर्क मार्ग 2.600 किमी. 65 लाख
बरमाइन संपर्क मार्ग 6.312 किमी. 48 लाख
........
बॉक्स में -
विंग बॉल की होगी मरम्मत
- रामनगर बैदा एरच मार्ग के किमी. 10 में विंग बॉल की हालत खराब है। इसके सुधार के लिए भी गरौठा विधायक ने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को दिया। विभाग ने कार्ययोजना में इसको शामिल करते हुए सुधार के लिए प्रक्रिया शुरू की। करीब 1.25 करोड़ की लागत से इस विंग बॉल के सुधार की रूपरेखा तय की गई। बेतवा नदी के अत्यधिक प्रवाह के चलते लघु सेतु पर मौजूद विंग बॉल क्षतिग्रस्त हो गया है।
.......
- ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधार के लिए चिह्नित किया गया है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कर सुधार कार्य कराया जाएगा।
I
I
I
I- रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता
I
Iप्रांतीय खंड लोनिवि, झांसी।I