फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन का कार्य-City

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरा की निगाह में जंचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

सब हेड - 17 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू होगा। जो सीसीटीवी कैमरा की निगाह में जांची जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज की संस्तुति बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई है, जबकि इंटर की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होगी। ऐसे में बोर्ड के निर्देशानुसार समय पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो, इसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर तेज बनी हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षकों की संख्या और जिला में कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन होना है, यह बोर्ड द्वारा निर्धारित करना है। हालांकि विभाग ने नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज क ा नाम बोर्ड को भेजा है। उनके अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच परीक्षक सीसीटीवी कैमरा की निगाह में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें