फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
अंग्रेजी की परीक्षा देने नहीं आए 234 छात्र
सब हेड - कैमरों की निगाह में शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा
आठ सचल दस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा मेें 2663 परीक्षार्थियों में से 234 नहीं पहुंचे। बोर्ड द्वारा गठित सभी आठ सचल दस्तों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीसीटीवी कैमरा की निगाह में प्रश्न पत्र खोले गए और उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग हुई। परीक्षा अवधि में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर फुटेज सुरक्षित रखे गए। जिला कोआर्डिनेटर प्रीति खत्री ने बताया कि प्रश्न पत्र में कोई गलती नहीं मिली। वहीं, दो सेंटरों पर जरूर डायबिटीज विद्यार्थी थे, जिन्हें नाश्ता व फल मुहैया कराए गए। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में एक छात्र के हाथ में फैक्चर था, ऐसे में बोर्ड के निर्देशानुसार उसे जूनियर कक्षा का राइटर उपलब्ध कराया गया, जिसे अलग कक्ष में बैठाया गया। उनके अनुसार सचल दस्तों ने लगातार जनपद के सभी सात परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किए और वहां सीटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरों, स्वच्छ पेयजल व बाथरूम को जांचा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई मान्यता प्राप्त 19 विद्यालयों के 5248 परीक्षार्थी कक्षा दस और 12 वीं की परीक्षा दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें