फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे सौ से अधिक लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए घर से निकलना 100 से अधिक लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जनपद में 750 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

जनपद के सभी थानों की पुलिस शनिवार को लॉकडाउन को गंभीरता से लागू कराने के लिए सख्त रही। नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, सदर बाजार, रक्सा, बबीना, चिरगांव, मोंठ, समथर, पूंछ, एरच, गरौठा, मऊरानीपुर, कटेरा, शाहजहांपुर, बड़ागांव, बबीना, बरुआसागर, टहरौली, गुरसराय थाने की पुलिस ने अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग कर गणेश प्रतिमा के लिए घर से निकले 100 से अधिक लोगों का लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही लॉकडाउन में बिना उचित कारण के घर से बाहर घूम रहे 750 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस प्रशासन की अब मोहर्रम में ताजिया ठंडे करने वालों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें