झांसी। जिला अस्पताल के कर्मचारियों व इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए अस्पताल में दस सैनिटाइजर मशीनों को लगाया जाएगा। अस्पताल को यह मशीनें एक सीमेंट कंपनी द्वारा भेंट की गईं हैं।
ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनों को अस्पताल के मेल सर्जीकल वार्ड, फीमेल वार्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। इसके अलावा ओपीडी, आई ओटी व सामान्य ओटी में लगाया जाएगा। वहीं मरीजों के तीमारदारों के लिए भी एक मशीन को स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में अस्पताल के मैनेजर जनमेजय शाक्य ने बताया कि अस्पताल को एक सीमेंट कंपनी कंपनी द्वारा दस मशीनों को भेंट किया गया है।