फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सरकार के निशाने पर आए झांसी के 10 बड़े अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बदमाशों का तैयार किया गया आपराधिक इतिहास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के 10 बड़े अपराधी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। शासन की ओर से इन बदमाशों पर दर्ज मुकदमों की पैरवी में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में अभियोजन अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
शासन की ओर से जिले के 10 अपराधियों की सूची जारी की गई है। इन अपराधियों में से ज्यादातर पर हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन 96 मुकदमे दर्ज हैं। इक्का-दुक्का मुकदमों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर की सुनवाई जारी है। लेकिन, अब इन मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाई जाएगी। मुकदमों में गवाही कराई जाएगी और न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। पुलिस को भी अपराधियों पर दर्ज मुकदमों में प्रभावी ढंग से पैरोकारी करनी होगी। शासन से निर्देश मिलते ही इन अपराधियों पर दर्ज मुकदमों की न्यायालयों में वर्तमान स्थिति का ब्योरा तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन की ओर से इन सभी अपराधियों पर दर्ज मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनका जल्द निस्तारण हो सके। इसके लिए इन सभी अपराधियों पर दर्ज मुकदमों की न्यायालयों में स्थिति का ब्योरा तैयार किया जाने लगा है।
- मृदुलकांत श्रीवास्तव, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें