फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी से खजुराहो के बीच शुरू हुआ मेमू का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से खजुराहो के बीच बुधवार को मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। बृहस्पतिवार से यह गाड़ी नियमित रूप से चलाई जाने लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को सांसद अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी झांसी से बिजौली, खजराहा, बबीना, बुढ़परा ,बसई, माताटीला, तालबेहट, विजरौठा, जखौरा, दैलवारा, ललितपुर, बिरारी, उदयपुरा होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। झांसी से खजुराहो के बीच यह पहली ऐसी ट्रेन है जो बबीना, तालबेहट और ललितपुर स्टेशन पर रुकती हुई झांसी पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा होगी। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा लगातार पत्राचार करने के बाद रेल मंत्री द्वारा यह ट्रेन दी गई। इस दौरान डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि रेलवे द्वारा यात्री सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल समेत अमित गोयल, विवेकानंद नारायण, सीमा तिवारी, पीआरओ मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार त्रिपाठी आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें