फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए गए युवक का पैर फिसल जाने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक युवक के घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। तालाब में मिले शव की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी स्व. रामकिशोर गौतम का परिवार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उनके तीन लड़के हैं। सबसे छोटा पुत्र भगौती प्रसाद (42) रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों संग आसपास के लोगों ने भी ढूंढना शुरू कर दिया। लगभग चार घंटे बाद भगौती का शव गांव के ही तालाब में मिला। परिजनों का कहना है कि भगौती प्रसाद रोज की तरह शौच के लिए निकला था। मृतक को दो पुत्रियां रेशमा, सोनी और एक 12 वर्ष का पुत्र सुभाष के साथ पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शौच के दौरान तालाब में डूबने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें