जफराबाद। स्थानीय थाने के पास बुधवार की रात मिले जहरखुरानी के शिकार एक युवक को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
थानाप्रभारी जय प्रकाश यादव रात में गश्त पर निकले थे। उसी समय उनकी नजर सड़क के किनारे पड़े युवक पर पड़ गई। पुलिस को बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। उसके सामान को सुरक्षित रखवाया। उसके बाद युवक के पास से मिले मोबाइल से उसके घर वालों से बात की। जहरखुरानी का शिकार युवक सूरत से अपने घर सुल्तानपुर स्थित बल्दीराय थाना क्षेत्र के उसरा मजेरी दुर्गापुर गांव का निवासी है।
होश आने पर सूरज पाठक ने बताया वह ट्रेन से आकर लखनऊ उतरकर रोडवेज स्टैंड पहुंचा। वहां एक जगह चाय पिया था। वह रोडवेज पर सवार हो गया। यहां कैसे पहुंचा उसे कुछ मालूम नहीं। हालांकि पुलिस की सक्रियता से उसका सारा सामान सुरक्षित मिल गया।