फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बरात से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की रात में बारात से वापस लौटते समय पुरउपुर नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां रोहित प्रकाश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मछलीशहर के मोहल्ला उमराना निवासी रोहित प्रकाश गौतम (30), रवि रंजन गौतम (25) प्रयागराज मार्ग पर किसी बारात से लौट रहे थे। इस दौरान पुरउपुर नहर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रोहित प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं रवि रंजन को इलाज के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें