शाहगंज। नगर के डोभी गांव में रेलवे पटरी के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति शौच के लिए गया था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय थाना क्षेत्र के डोभी गांव निवासी राम सूरत (55) शौच के लिए गांव के समीप रेलवे पटरी के पास गया था। इस दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।