महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार चौकी के रामकोला गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ रवि उपाध्याय (36) पुत्र रामनयन उपाध्याय की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उनका शव घर से करीब एक किमी दूर बगौझर गांव के कंजातीबीर मंदिर के नजदीक सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला।
सोमवार को सुबह टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। गांव के ही किसी व्यक्ति ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच लाश की शिनाख्त की। सूचना पर राजाबाजार चौकी प्रभारी विनोद सचान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप की मौत से उनकी पत्नी सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है। रोत बिलखते परिजनों ने बताया कि रविवार को शाम करीब साढे़ चार बजे 350 रुपये लेकर घर से निकले थे। फिर रात भर वापस नहीं आए। मृतक से दो पुत्री प्रज्ञा (11) व प्रतीक्षा (6) हैं। पिता रामनयन उपाध्याय का कई साल पहले देहांत हो गया था। बड़ा भाई प्रदीप अलग रहता है। माता सत्यभामा पत्नी सुमन का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में महराजगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय का कहना है कि संदीप की मौत किसी विषैले जंतु के काटने से हो सकती है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।