सिकरारा। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर गुदरीगंज बाजार के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
शाहपुर गांव निवासी राज बहादुर यादव का बड़ा पुत्र मनीष कुमार यादव (19) उर्फ सोनू अपनी बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था। वह गुडरीगंज बाजार के पोखरियापुर तिराहे पर पहुंचा था कि ओवर टेक के समय बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया। वह ट्रक में बुरी तरह फंस गया और दूर तक ट्रक के पहिये से घसीटता चला गया। बुरी तरह घायल सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को थाने ले गई। छोटे भाई अवनीश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके पिता मुम्बई में रहकर प्राइवेट फर्म में नौकरी करते है। मृत युवक पोखरियापुर ननिहाल में ही रहकर बीए की पढ़ाई करता था। उसका छोटा भाई अवनीश (मोनू) और बहन साक्षी है।