फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
पुरानी बाजार में केंद्र सरकार से रोजगार की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते य? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। रोजगार की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार से मशाल जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है जिसके चलते बेरोजगारों को फौज खडी हो गई है। शहर से लेकर गांव तमाम युवक बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में नौजवानों ने हाथ में मशाल लेकर जुलूस निकाला। फैसल हसन तबरेज ने कहा कि जिस तरह से 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हर वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन वह वादा उनका जुमला साबित हुआ। आज भी नौजवान बेरोजगार टहल रहा है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहे नौजवान आत्महत्या करने को विवश है। सरकार से सवाल पूछते है तो उन्हें पुलिस की लाठी खानी पड रही है। सरकार सत्ता के बल पर नौजवानों की आवाज को दबा रही है। जिस तरह नौजवानों ने ताली और थाली बजाई, दीया जलाया यदि नौजवानों के लिए रोजगार सृजन नहीं करती है तो युवा सरकार के खिलाफ सडक पर उतरने को विवश होंगे। इस मौके पर एनएसयूआई के अध्यक्ष शिखर द्विवेदी, तौकीर खान दिल्लू, साजिद मानू ,सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, सरवर अहमद ,विपिन वर्मा , राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर जताया विरोध
जौनपुर। युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर दीप जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है। कोरोना को खत्म करने के नाम पर लोगों के घरों की बत्तियां बुझा रहे हैं। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष समर बहादुर यादव ने सरकार के नीतियों की निंदा की। इस मौके पर प्रभाकर, प्रदीप, रमेश चंद्र, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें