फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का बदला पद नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तैनात शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद नाम में परिवर्तन किया गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति करने के साथ ही उनके पद नाम परिवर्तन किए जाने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार के प्रयास से कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्या ने दूसरी बार कर्मचारियों का पद वर्गीकरण करने की आदेश दिया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कर्मचारी हित में कुलपति द्वारा किए गए कार्य पर बधाई दी। महामत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कई वर्षो से कर्मचारियों के लंबित मांगे लंबित थी। कार्यभार गह्रण करने के बाद ही कर्मचारियों के वेतन बढाने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के हित में कर्मचारी संघ हमेशा समर्पित रहेगा। नैतिक लिपिक को नैतिक लिपिक अधिसंख्य, वरिष्ठ सहायक और सहायक अधीक्षक को वरिष्ठ सहायक के पद नाम से जाना जाएगा। कार्यालय अधीक्षक और लेखा अधीक्षक अब प्रधान सहायक के नाम जाने जाएंगे। संघ के कर्मचारी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, रामशरण यादव, कमलेश, हरीशचंद्र मौर्या, बृजेश सोनकर आदि संगठन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें