फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेस्ट्रा में तमंचा के साथ डांस करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। प्रयागराज जनपद के झारीगांव में शादी के दौरान आरकेस्ट्रा में आए कलाकारों के साथ तमंचा लहराते हुए डांस करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जरौना स्थित प्राथमिक पाठशाला से गिरफ्तार कर चालान लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के करियांव निवासी प्रांजल पुत्र हरिदास 12 मई को दोस्त की शादी में प्रयागराज जनपद के झारी गांव गया था, जहां वह आर्केस्ट्रा के कलाकारों के साथ अवैध तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। इसका किसी ने वीडियो बना लिया था। इसे वह 14 मई को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस खोजबीन में जुट गई। इस दौरान मीरगंज पुलिस को पता चला कि वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक उसके थाना क्षेत्र का है। रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से जरौना प्राथमिक विद्यालय के पास से प्रांजल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आरोपी के पास 315 बोर का देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके बाद, पुलिस ने प्रांजल को जेल भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिह का कहना है कि आर्केस्ट्रा में तमंचे के साथ डांस करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद, पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें