फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के धानापुर गांव में शनिवार श्ी शाम डीह बाबा स्थित तालाब में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास पशु चरा रहे लोगों को जब दुर्गंध का आभास हुआ तो मौके पर जाकर देखा तो तालाब में एक महिला का शव उतराया दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अजी इस्लाम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव सड़ चुका है। जिसकी वजह से पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। इसी थाना क्षेत्र के धर्मापुर के अखाड़ों घाट पर गोमती नदी के किनारे आठ मई को भी दो शव मिला था। लगातार शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रभारी थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें