फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिलकिछा घाट पर स्नान करते डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर शुक्रवार को नदी में स्नान करने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथ स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर नाविकों ने तलाश कर लगभग 45 मिनट बाद नदी पर बने पुल के पास से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर गांव निवासी रितिक (20) पुत्र राम चंदर सिंह बबलू गांव के कुछ युवकों के साथ घाट पर स्नान करने गया था। नदी में नहाते समय वह तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूब गया। थोड़ी देर बाद जब साथियों ने उसे नहीं देखा तो घाट पर तलाशने लगे। उसके कपड़े वहीं पड़े देख वे डूबने की आशंका में शोर मचाने लगे। वहां मौजूद नाविकों ने पानी में उसकी तलाश शुरू कर दी। लगभग पौन घंटे बाद उसका शव बीच नदी में पुल के पिलर के पास उतराया मिला। आनन फानन उसे सीएससी बदलापुर पहुंचाया गया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। खुटहन थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गहराई में जाने से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें