फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: परिजनों ने डांटा तो नाराज युवक ने जहर खाकर दे दी जान, घर में मचा कोहराम

Wed, 09 Jun 2021 03:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

किसी बात को लेकर घरवालों ने डांटा तो युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी से जिला अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। इधर, बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
घरवालों की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर के खेमईपुर गांव में घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेमईपुर निवासी शिव बहादुर पटेल (22) पुत्र राममूरत को मंगलवार की देर शाम घरवालों ने किसी बात पर डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर रात साढ़े नौ बजे के करीब उसने घर मे रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन फानन में उसे पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया। यहां इलाज के बाद हालात नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें